आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने कड़ी आपत्ति जताई है। अपने आवास पर बुलाई गई प्रेस वार्ता में कांग्रेस विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने प्रदेश सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड के हालात बेहद चिंताजनक हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट और चोरी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे उत्तराखंड की छवि बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मुख्यमंत्री द्वारा कानून व्यवस्था सुधारने के दावों के बावजूद ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है।

कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण न होने के कारण आम जनता में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि कानून व्यवस्था को लेकर सिर्फ बयानबाज़ी नहीं, बल्कि सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि प्रदेश में अमन-चैन बहाल हो सके।
उन्होंने कहा की अब जनता समझ चुकी है की प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है।इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन मोहियुद्दीन अंसारी, पूर्व चेयरमैन चौधरी इस्लाम, कांग्रेस नेता सी पी सिंह, डॉ एस पी बावरा,कांग्रेस नेता ज़ुल्फ़कार अंसारी, मोहम्मद शारिक, नवाज़ काज़मी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।