दिल्ली की प्रसिद्ध दरगाह हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन में एक दुखद हादसा हुआ. दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का बाथरूम में अचानक गीजर ब्लास्ट होने से निधन हो गया. यह घटना कल शाम (7 फरवरी) के समय हुई.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी ख्वाजा हसन सानी निजामी के भतीजे थे. परिवार और दरगाह के लोग इस हादसे से सदमे में हैं. बताया गया है कि गीजर ब्लास्ट के कारण बाथरूम में अचानक आग और विस्फोट हुआ, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
घटना की जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों और दरगाह प्रशासन ने तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच शुरू की. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ है, लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है. दरगाह के लोग और श्रद्धालु सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके लिए श्रद्धांजलि और दुःख व्यक्त किया जा रहा है.





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।