आरिफ नियाज़ी।
रुड़की में भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि दिन हो या रात वह बेशकीमती जमीनों पर कब्जे करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं ताजा मामला रुड़की के बढ़ेडी राजपूतान गांव का है जहां पर दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर स्थित बेश कीमती क़ृषि भूमि को भू माफियाओ ने अपना निशाना बनाया है। जब इसकी सूचना भूमि स्वामी तक पहुंची तो वह भी मौक़े पर पहुंचे जिन्हे देखकर भू माफिया जे सी बी लेकर मौक़े से फरार हो गए।फिलहाल पीड़ित किसान राव शाहनज़र ने इस बाबत भू माफियाओ के खिलाफ पुलिस क़ो तहरीर दीं है।
दरअसल बढेड़ी राजपूतान में हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन राव शेर मोहम्मद के पुत्र राव शाहनज़र की करोड़ों की क़ृषि भूमि है जिस पर भूमफियाओ की लम्बे समय से नज़र थी शुक्रवार क़ो दोपहर के समय भू माफिया रेत ईंट बजरी, सीमेंट और जे सी बी लेकर पहुंचे और बाउंड्री वॉल करने लगे जबकि इस भूमि के मामले में हाइकोर्ट नैनीताल से पहले ही स्टे है लेकिन इसके बावजूद भी भू माफिया इस ज़मीन पर कब्ज़ा करना चाहते हैं। फिलहाल इस बाबत जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने मामले की गंभीरता क़ो देखते हुए हाई कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए बहादराबाद पुलिस क़ो आदेश दिए हैं। गौरतलब है की दो माह पूर्व भी इस भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की थी जिसमें वह सफल नहीं हो पाए थे। फिलहाल इस भूमि पर कब्ज़े का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित किसान राव शाहनज़र का कहना है की उन्होंने खून पसीने की कमाई से क़ृषि भूमि खरीदी थी लेकिन कुछ लोग इस भूमि पर कब्ज़ा करना चाहते है जबकि इस मामले में हाइकोर्ट ने स्टे दिया है।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।