आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के बुग्गावाला पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
उत्तराखंड में कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत सब्सिडी और तीन लाख तक ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
पॉलीहाउस, बागवानी, मिलेट और सुगंध फसलों से किसानों को नई पहचान मिल रही है किसानो के लिए केंद्र और राज्य
सरकार ने दर्जनों योजनाएं संचालित की है। बुग्गा वाला की मशरूम की कम्पनी से बेरोज़गार युवाओं क़ो रोज़गार मिला है उत्तराखंड के विकास में कम्पनी बेहतर योगदान दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा की कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुग्गावाला में एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्य मंत्री बलराज पासी, भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द, दिनेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री अनिल गोयल,और विजय तोमर के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।