आरिफ नियाज़ी।
प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” क़ो लेकर बेहद गंभीर हैं आज विधानसभा झबरेड़ा ब्लॉक रूडकी में बहुउद्देशीय शिविर का 3 गांवो में
आयोजन किया गया।शिविर के दौरान कुल 90 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें क्वायदपुर लोदीवाला – 17,अकबरपुर झोझा – 65 और समसपुर खुण्डेवाली में कुल 8 शिकायत पहुंची जिनमें अधिकांश का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने

आशिकारीयों के सहयोग से मौक़े पर ही निस्तारण कर दिया।इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्ण वाल ने कहा की
शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका तत्काल समाधान करना है तथा समाज कल्याण और

अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना भी है।देशराज कर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होगा।
हालांकि शिविर में कई समस्या एक जैसी थी जिसमे सबसे ज्यादा राशन कार्ड की थी, और किसान सम्मान निधि, सड़क, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृति, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, व शौचालय आदि जैसी कई समस्या सामने आयी, जिसमे से 27 समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी महोदय व शासन को प्रेषित किया जाएगा।
शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण, मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।





More Stories
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी
होली पर्व को लेकर भगवानपुर थाने में शांति समिति की बैठक,एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने दिया सौहार्द और भाईचारे का संदेश