Jan Mudde

No.1 news portal of India

बिझौली उ० मा० वि० में डॉ० जगदीश चन्द्र बसु की जयन्ती पर हुआ भव्य कार्यक्रम, शिक्षक अशोक पाल ने उनके जीवन पर डाला प्रकाश।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के बिझोली स्थित उ० मा० वि० के पर्यावरण मित्र एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ० अशोक पाल सिंह ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए भारतीय महान वैज्ञानिक डॉ० जगदीश बसु के जीवन पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा की उनका जन्म 30 नवम्बर 1858 में बिक्रमपुर ढाका बंगाल में हुआ था वह बचपन से ही चिन्तन शीला, प्रकृति प्रेमी, वैज्ञानिक सोच के व्यक्ति थे उन्होंने बताया की उनके पिता का नाम – भगवान चंद्र बसु, माता बामा सुंदरी देवी था । प्रारंभिक शिक्षा सामान्य बच्चो की तरह गाँव से प्राप्त की थी। लन्दन विश्वविद्यालय और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पढाई 1884 में डिग्री हासिल की डॉ० जगदीश चन्द्र बसु ने 1906 में प्लाट रिरयांस एजअ मीन्स ऑफ फिजियो लोजिकल इन्वेस्टिगेशन नामक ग्रन्थ प्रकाशित किया जिसमे उन्होंने पौधों की आंतरिक प्रक्रियाओ का शोध प्रस्तुत किया ।
उनका मूल नाम जगदीश था | बसु परिवार का नाम था । बसु एक भारतीय उप नाम हैं । जो संस्कृत ‘वसु ‘और बंगाली भाषाओ से आया जबकि ‘बोस ‘शब्द एक अंग्रेजी शब्द है जो डज से लिया गया, ‘बॉस मुखिया, स्वमी शब्दो का प्रयोग होता है डॉक्टर की उपाधि 1896 में लन्दन में विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि मिली भौतिक और जीव विज्ञान के क्षेत्र में अपना योगदान दिया पौधा की प्रतिक्रियाओ का अध्ययन किया जीवित होने का प्रमाण दिया ।डॉ० जगदीश बसु ने सम्पूर्ण विश्व में यह सिद्ध कर दिया वृक्षों में भी चेतना शक्ति का प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शन किया। जीव जन्तुओ के समान वृक्षों, पेड़ पौधों में जीवन चेतना शक्ति एवं क्रिया करने की क्षमता होती है 1905 में डॉ० जगदीश बसु जी को नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया | बसु महाशय ने कोलकता में विज्ञान मंदिर की स्थापना की जो हम भारतीय के प्रेरणा है ।

इस अवसर पर सुधीर सैनी, पिंकी, रितिक कृष्णा, वसीम अदनान, दानिश, पायल, अशोक पाल, आफरीन, कहकशा, राशि, शिवासु, शिवा , अंश आदि ने प्रतिभाग किया । मंच का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री एस के सैनी ने किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369