आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के सफरपुर ग्राउंड पर ऐक्सलेंट क्रिकेट एकेडमी द्वारा पिछले दो महीनों से जारी सेकंड चैलेंजर कॉरपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में झबरेड़ी कला और लक्सर कर्णअलेवीन की टीमों के बीच शानदार रोमांच देखने को मिला। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खेले गए इस मुकाबले में लक्सर कर्णअलेवीन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, तथा रायपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता जॉनी कुमार उपस्थित रहे। दोनों का खिलाड़ियों और आयोजकों ने फूल-मालाओं से गर्मजोशीपूर्ण स्वागत किया।
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेल के प्रति बढ़ते उत्साह को नए आयाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार लगातार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रही है, जिससे प्रदेश में खेलों का स्तर लगातार ऊँचाइयों को छू रहा है।
कर्णवाल ने विजेता टीम लक्सर कर्णअलेवीन को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही फाइनल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया।
उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।