Jan Mudde

No.1 news portal of India

जिला स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में छात्र छात्राओं में दिखा भारी उत्साह, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जात्ती ने प्रयोगशाला बनाने में सहयोग का दिया आश्वासन।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रूड़की जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रुड़की में जिला स्तरीय सामाजिक विज्ञान का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे झबरेड़ा से कांग्रेस

विधायक वीरेंद्र जात्ति ने दीप प्रजलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस महोत्सव में हरिद्वार के सभी विकास खंडो से तीनों श्रेणियां में भाषण कला, मॉडल और क्विज

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गुलाब शाह पीर रामपुर की छात्राओं ने गढ़वाली नृत्य से सभी का मन मोह लिया।

झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जात्ति ने कार्यक्रम के प्रति प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा की वह भी शिक्षक परिवार से आते हैं इसलिए उनके मन में भी शिक्षकों का बहुत आदर है उन्होंने सामाजिक विज्ञान की प्रयोगशाला बनाने में सहयोग का भी भरपूर आश्वासन दिया।

 

कार्यक्रम के अंत में पहुंचे रूड़की जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने मॉडल प्रदर्शनी क़ो देखने के बाद छात्र छात्राओं की रचनात्मकता की जमकर सराहना की।
उन्होंने डाइट के छात्रों से वार्ता करते हुए कहा की आज के समय में शिक्षकों का समाज में काफी सम्मान है इसलिए छात्र भी शिक्षक बनकर समाज का एक बेहतर निर्माण कर सकते हैं।इस अवसर पर डाइट के प्राचार्य कैलाश डंगवाल ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया जिनकी मेहनत से ही यह कार्यक्रम सफल हो सका उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों को रचनात्मक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

प्रधानाचार्य ताजीम अली ने कहा कि सामाजिक विज्ञान में इतिहास विशेष विषय है पिछले कुछ सालों में लोगों में इतिहास के प्रति जागृति तो पैदा हुई है लेकिन वह केवल व्हाट्सएप के मनगढ़ंत इतिहास तक सीमित है उन्होंने आगे कहा कि लोगों को इतिहास जानने के लिए इतिहास की अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए
प्रधानाचार्य शैलेंद्र गौड़ ने कहा कि ऐसे महोत्सव हमें शैक्षिक ऊर्जा देते हैं ऐसे कार्यक्रम सभी विषयों में होने चाहिए
प्रधानाचार्य परवेज आलम ने कहा ऐसे महोत्सव गतिविधियों और हलचल को बढ़ावा देते हैं इनके बिना विषयों में नीरसता बनी रहती है
जिला समन्वयक संतोष चमोला ने कहा सामाजिक विज्ञान को ज्यादा लोकप्रिय बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम और होनी चाहिए
राजकीय शिक्षा संघ के जिला मंत्री विवेक सैनी ने कहा की ऐसे कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है
कार्यक्रम में सभी आगंतुको ने ने भाषण, क्विज और मॉडल प्रतियोगिता का आनंद लिया सभी ने बच्चों के बने मॉडलों की प्रशंसा की
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों में योगेश कुमार, संतोषी बिष्ट, रविंद्र चौहान, कल्पना, सुशील चौधरी, भूपेंद्र सिंह, वैष्णव सैनी, कविता, अरुण तोमर, सत्येंद्र कुमार, पंकज कुमार, संदीप सैनी, प्रवीण चौहान जितेंद्र कुमार, राहुल सैनी, अनुराधा आर्य,सुभाष,ज्ञान प्रकाश सिरसवाल, इसके अलावा एससीईआरटी से मनोज बहुगुणा आदि ने हिस्सा लिया
भाषण प्रतियोगिता में आराधना प्रथम, ज़ोया द्वितीय और फातिमा तृतीय, मॉडल प्रतियोगिता में आफरीन प्रथम, आर्यन द्वितीय, और करुणा तृतीय, क्विज प्रतियोगिता में अर्णव सैनी प्रथम, कामाक्षी द्वितीय, और प्रिन्स धीमान तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369