आरिफ नियाज़ी।
संविधान दिवस के अवसर पर झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गदरजुड्डा में भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें रविदासीय समाज के लोगों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तराखंड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर ने भारत को संविधान के रूप में अनूठा तोहफा दिया है।

जिसने हजारों सालों से वंचित समाज के लोगों को समानता का अधिकार दिया है। भारतीय संविधान की यह विशेषता है कि यह बदलते समय के अनुसार देश को नई दिशा भी देता है। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि वे भारतीय संविधान में दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक बनें तथा संविधान की हर हाल में रक्षा करें।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।