आरिफ नियाज़ी।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत आज अचानक सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने इमरजेंसी, आईसीयू सहित मरीजों वार्डों का औचक निरीक्षण किया।इस मौक़े पर मंत्री क़ो अस्पताल में बड़े पैमाने पर खामियां मिली भर्ती मरीज़ों ने
स्वास्थ्य मंत्री के सामने अस्पताल में मिलने वाले भोजन की पोल खोल कर रख दीं । इस दौरान उन्होंने सीएमओ को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश भी दिए।। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जल्द डॉक्टरों की कमी क़ो दूर किया जाएगा साथ ही नर्सिंग स्टाफ की भी कमी को दूर किया जाएगा।।
सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है इसको लेकर एक क्रिटिकल केयर सेंटर भी खोला जाएगा और ब्लड बैंक भी जल्द सुचारु किया जाएगा।।उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिए 3 करोड़ का बजट दिया गया है ताकि स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त की जा सके साथ ही उन्होंने शहर में झोलाछाप डॉक्टर और बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे क्लीनिक अस्पतालों को साफ दिशा निर्देश दिए की उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।। यदि कोई भी मरीज के साथ खिलवाड़ करता है तो उसे पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इसको लेकर उन्होंने सीएमओ और सीएमएस को कहा कि वह शहर में जाकर इन अस्पतालों को चिन्हित करें इस औचक निरीक्षण से सिविल अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मचा रहा।। साथ ही उन्होंने भोजन व्यवस्था को लेकर भी कहा कि मरीजों को स्वच्छ और शुद्ध भोजन अस्पताल में दिया जाए ताकि मरीजों कोई दिक्कत ना हो।





More Stories
मंगलौर पहुँचने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महसचिव त्रिलोक चंद त्यागी का ढ़ोल नगाडो से हुआ ज़ोरदार स्वागत, जयंत चौधरी की रैली को सफल बनाने का आह्वान
रुड़की के रहीमपुर में सौंदर्यकरण की आड़ में सरकारी तालाब में ‘अवैध खनन’ का खेल, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने रुकवाया काम; जांच के आदेश।
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।