आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर में भारतीय किसान यूनियन तोमर ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें किसानों की 17 मांगे शामिल है।
भारतीय किसान यूनियन तोमर के सैकड़ों कार्यकर्ता आज सुबह सवेरे एसडीएम कार्यालय भगवानपुर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में अपनी समस्याओं से एस डी एम देवेंद्र सिंह नेगी क़ो अवगत कराया। साथ ही एस डी एम से मुख्यमंत्री से मिलने का समय भी मांगा है इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय सचिव मो तालिब हसन ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों का
शोषण कर रही है किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है । तालिब हसन ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था लेकिन उनकी मुलाकात आज तक भी नहीं हुई है अब किसानों की समस्या को लेकर जल्द ही 21 किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मिलेंगे अगर एक सप्ताह में मुख्यमंत्री ने उन्हें मिलने का समय ना दिया दो वह हजारों किसानों के साथ सीएम हाउस कूच करेंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ किसान अपने गन्ना भुगतान को लेकर बेहद परेशान है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुखिया किसानों से मिलना नहीं चाहते और किसानों की लगातार उपेक्षा कर रहे हैं इस दौरान उन्होंने 17 मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम को सौप जो
सरकार को भेजा जाएगा प्रमुख मांगों में उत्तराखंड के किसानों को पांच सौ रुपए कुंतल दिलाया जाए, किसानों का इकबालपुर चीनी मील से जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए, विधायक और सांसदों की तरह 60 साल की उम्र पार कर चुके किसानों को 10 हज़ार प्रतिमाह दिये जाएं,टूटी फूटी नहरों को जल्द ठीक कराया जाए,मूलचंद एंक्लेव फेस 2 में नाले का निर्माण कराया जाए, देहरादून शिमला बाईपास रोड पर स्कूल के समय भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद होना चाहिए,टोल प्लाजा पर किसानों के सभी वाहन टोल मुक्त हो आदि प्रमुख मांगों को लेकर किसानों ने ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर युनुस प्रधान, समीर ,मोनू कुरैशी, दानिश, इसरार, डॉ इख़लाक,अरशद,मोनू मुंशी, गुलशेर, इमरान आदि लोग शामिल रहे ।





More Stories
मंगलौर पहुँचने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महसचिव त्रिलोक चंद त्यागी का ढ़ोल नगाडो से हुआ ज़ोरदार स्वागत, जयंत चौधरी की रैली को सफल बनाने का आह्वान
रुड़की के रहीमपुर में सौंदर्यकरण की आड़ में सरकारी तालाब में ‘अवैध खनन’ का खेल, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने रुकवाया काम; जांच के आदेश।
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।