आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर उप जिला अधिकारी के आदेश
पर ग्राम प्रेम राजपुर में सीएम हेल्पलाइन शिकायत के आधार पर आज राजस्व विभाग की टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ग्राम के मुख्य रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करते हुए पानी की निकासी को बाधित कर दिया है, जिससे ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का गहन अवलोकन किया। जांच के दौरान पाया गया कि शिकायत सही है — ग्राम के मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण कर जल निकासी की व्यवस्था अवरुद्ध कर दी गई है।
इस संबंध में नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता, राजस्व निरीक्षक संजय कुमार, क्षेत्रीय पटवारी ममता निराला, शिकायतकर्ता गण एवं अतिक्रमण करने वाले ग्रामीण उपस्थित रहे।
जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। रिपोर्ट में राजस्व टीम, पुलिस बल एवं जेसीबी मशीन की मांग की गई है ताकि शीघ्र अतिक्रमण हटाकर मार्ग एवं जल निकासी व्यवस्था को सुचारू किया जा सके।
प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए





More Stories
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।