Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के प्रयासों से नई तहसील में हैंडपंप हुआ चालू — पानी की समस्या से मिलेगी लोगों क़ो बड़ी राहत।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर।
स्थानीय प्रशासन की पहल से अब नई तहसील भगवानपुर क्षेत्र में पेयजल समस्या से लोगों को राहत मिलने जा रही है। आज उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के विशेष प्रयासों से जल निगम विभाग के सहयोग से तहसील परिसर में स्थापित सरकारी हैंडपंप को विधिवत रूप से चालू करा दिया गया।

इस हैंडपंप के प्रारंभ हो जाने से आम जनता, वादकारीगण तथा तहसील परिसर में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी सभी को अत्यंत राहत मिलेगी। अब तक तहसील क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल हो जाने के कारण जलापूर्ति ठप हो जाती थी, जिससे लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।

उप जिलाधिकारी श्री देवेंद्र सिंह नेगी ने इस समस्या के समाधान के लिए पहल करते हुए जल निगम विभाग से संपर्क साधा और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई। परिणामस्वरूप आज यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

स्थानीय जनता एवं तहसील कर्मियों ने श्री नेगी के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भगवानपुर तहसील में लगातार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उप जिलाधिकारी नेगी ने कहा कि “प्रशासन का उद्देश्य जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाना है। तहसील में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएँ मिलें, यही हमारी प्राथमिकता है।”


नई तहसील भगवानपुर में हैंडपंप के चालू हो जाने से अब पानी की कमी की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और तहसील परिसर में आने वाले आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369