Jan Mudde

No.1 news portal of India

धामी सरकार – चली गरीब के द्वार, घाड़ क्षेत्र के तीन गांव में लगे समाज कल्याण के बहुउद्देशीय शिविर।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखण्ड समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल लगातार समाज कल्याण के बहुउद्देशीय शिविर में जन समस्याओं का समाधान करने में जुटे हैं आज “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का विधानसभा ज्वालापुर ब्लॉक बहादराबाद में बहुउद्देशीय शिविर का 3 गांवो में आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान कुल 57 शिकायत पहुंची जिनमें शेखवाला ग्रन्ट (1), व शेखवाला ग्रन्ट (2) – 22
और टकाभरी में – 35 शिकायत आई हालांकि
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अपना स्टॉल भी लगाया गया था जिसका देशराज कर्ण वाल द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।

इस मौक़े पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने बताया की शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका तत्काल समाधान करना है। उन्होंने कहा की इतना ही नहीं शिविर के माध्यम से समाज कल्याण व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी को भी जन-जन तक पहुंचाना था।

देशराज कर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। जिससे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होगा
आज के शिविर में कई समस्या एक जैसी थी जिसमे सबसे ज्यादा राशन कार्ड की थी, और किसान सम्मान निधि, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, व शौचालय आदि जैसी कई समस्या सामने आयी, जिसमे से 17 समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी व शासन को प्रेषित किया जाएगा।

शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के कर्मचारीगण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बरखा रानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश कुमार, विजयपाल, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा विजयपाल सैनी, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369