आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड ने संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता समीर आलम को मोर्चे में राष्ट्रीय सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। गुलशन रोड ने अपने हाथों से समीर आलम को नियुक्ति पत्र सौंपा, जिसे उन्होंने संगठन के प्रति समर्पण और विश्वास का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव समीर आलम ने कहा की मुझे उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड ने राष्ट्रीय सचिव बनाकर जो सम्मान दिया है वह उसके लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे। यह उनके लिए गर्व की बात है कि संगठन ने उन जैसे छोटे कार्यकर्ता पर इतना भरोसा किया। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।समीर आलम ने कहा की यह जिम्मेदारी एक चुनौती है, जिसे मैं संगठन और किसानों के लिए पूरी ईमानदारी से पूरा करूंगा। मैं संगठन के साथ हर कदम पर खड़ा रहूंगा।
उन्होंने कहा की मैं संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष महकार सिंह और सभी अनुभवी सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे जन-जन तक पहुंचाने, किसानों की समस्याओं का समाधान करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी कोशिश करूंगा। मैं सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा।”*
इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड ने कहा, की समीर आलम की मेहनत, समर्पण और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। हमें उम्मीद है कि वह संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और किसानों के हितों की रक्षा करेंगे।”
इस अवसर पर समीर आलम ने गुलशन रोड़, डॉ. रजनीश कुमार, सीमा रानी, आरिफ हुसैन, आकिल अहमद,जिला अध्यक्ष महकार सिंह, अजय चौधरी का आभार भी जताया।
–





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी