आरिफ नियाज़ी।
स्टोरी — उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन की रजत जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेता धीरेन्द्र प्रताप ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
रुड़की के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन की रजत जयंती के अवसर पर आगामी 6 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक पर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष करण माहरा और नेता

प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वही धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस के लोग राज्य आंदोलन में दुखद 2 अक्टूबर 1994 को घटित मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने की भी मांग करेंगे।
मुजफ्फरनगर के सिसौना रामपुर व अन्य गांव के लोगों के द्वारा इस दिन जो सहयोग परेशानी में उत्तराखंडीयों को किया गया उनके प्रति भी आभार और सम्मान व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि यह निकम्मी सरकार जो आंदोलनकारीयों को निमंत्रण तक देने को तैयार नहीं उनके विरुद्ध भी वह आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब विभाजन की राजनीति में नहीं फंसेगी क्योंकि भाजपा की जो कार्य प्रणाली है प्रदेश की जनता उसे पूरी तरह से समझ चुकी है और आने वाले 2027 में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का कार्य प्रदेश की जनता करेगी। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा की रुड़की से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शहीद स्मारक रामपुर तिराहा पहुंचेंगे और उन्होंने सभी से आह्वान किया है की बड़ी संख्या में चलकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करे। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व ज़िलाध्यक्ष कलीम खान,श्री गोपाल नारसन, पार्षद फज़लुरहमान उर्फ़ छोटा, राव मुन्ना, उदय पुंडीर आदि मौजूद रहे।





More Stories
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।