आरिफ नियाज़ी।
रुड़की गन्ना विकास समिति के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ो किसानों ने इंडियन की मांग को लेकर तलाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान गन्ना विकास समिति के खिलाफ किसान जोरदार नारेबाजी भी करते नजर आए। किसानों का आरोप हैं की गन्ना विकास समिति के अधिकारी गन्ना किसानों को लेकर बेहद लापरवाह बने हुए हैं आलम यह है कि अभी तक भी
गन्ना किसानों को उत्तम चीनी मील के लिए इंडेट जारी नहीं किया गया हैं।भारतीय किसान यूनियन के भगवानपुर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह ने आरोप लगाया कि गन्ना विकास समिति उत्तम चीनी मिल के लिए गन्ना किसानों को इंडेट जारी नहीं कर रही है किसान सुबह सवेरे से ही गन्ना
समिति पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं अगर जल्द ही किसानो इंडेट जारी नहीं हुआ तो किसान बड़ा आंदोलन करने के लिए भी मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा की अभी उन्होंने तलाबंदी की हैं आगे बड़े आंदोलन की तैयारी हैं।
इस अवसर पर रामबीर सिंह, सोमबीर सिंह,सचिन कश्यप,राकेश सैनी, चौधरी तेलू राम,सतीश चौहान, जतीन, दुष्यंत, रघु सैनी,घसीटू राम, मनोज,धनपत, शीटटू, नरेश,महिपाल, सुशील,चंद्रबोस,ओमपाल सैनी और ममोहम्मद हनीफ मौजूद रहे।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी