आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर ऊर्जा निगम लगातार बिजली चोरी के खिलाफ बड़े अभियान चला रहा है जिसके चलते भगवानपुर क्षेत्र के सिरचंदी गांव में ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर लगभग 12 बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं ऊर्जा निगम और विजिलेंस की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया लोगों में अफरा तफरी मच गई आनन फ़ानन में कुछ ग्रामीण अपने केबल उतारते नज़र आए हालांकि कुछ लोगों को मौके पर पहुंची टीम ने दबोच लिया जिसके चलते भगवानपुर क्षेत्र के सिरचंदी गांव में बिजली चोरों के खिलाफ भगवानपुर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है तथा विभाग द्वारा जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है।इस दौरान ऊर्जा निगम की एसडीओ अंजीव राणा ने बताया कि सिरचंदी क्षेत्र में बिजली चोरी की सूचना लगातार मिल रही थी

जिसकी सूचना देहरादून विजिलेंस की टीम को भी लगी थी सूचना मिलते ही विजिलेंस की टीम सोमवार की दोपहर के समय भगवानपुर क में पहुंची जहां पर 12 बिजली चोरी के मामले पकड़ में आए इस कार्यवाही से स्थानीय लोगों में दिनभर हड़कंप मचा रहा फिलहाल बिजली चोरों के खिलाफ विजिलेंस द्वाराभगवानपुर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अंजीव राणा ने बताया की आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी। इस मौक़े पर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता वसीम अहमद, विजिलेन्स के सहायक अभियंता धनजय कुमार, सहायक अभियंता रोबिन सिंह, विकास कुमार,अवर अभियंता कुमारी अनिता काला, और अवर अभियंता सपना रावत आदि भी मौजूद रहे।





More Stories
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।