आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर विधानसभा के बिंदु खड़ग गांव में आज लगे बहुउद्देशीय शिविर में जनता की सबसे अधिक समस्याओं का समाधान हुआ।
इस शिविर में भारी भीड़ जुटी थी।
दरअसल”बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का विधानसभा भगवानपुर के के 3 गांवो में आयोजन किया गया था जिसमें सबसे पहले बिंदु खड़ग गांव में लगे शिविर के दौरान कुल 64 शिकायत प्राप्त हुई
जिनमें 40 शिकायतों का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने अधिकारियो के सहयोग से मौक़े पर ही समाधान कर दिया।इस मौक़े पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की शिविर को लेकर लगातार लोगो में उत्साह बना हुआ है जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर शिविर में पहुँच रहे हैं। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका तत्काल समाधान करना तथा समाज कल्याण व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा है।
शिविर में गांव के समस्त लोगों ने पानी की टंकी व गांव की चारो और साफ सफाई की मूल समस्या का प्रस्ताव रखा जिसको जल्द ही शासन प्रशासन को प्रेषित किया जायेगा।
इनमें कई समस्या एक जैसी थी जैसे किसान सम्मान निधि, सफ़ेद व पीला राशन कार्ड, आवास योजना, आधार कार्ड, छात्रवृत्ति, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन, पुलिया व शौचालय आदि जैसी कई समस्या सामने आयी, जिनमें अधिकांश समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी व शासन को प्रेषित किया जाएगा।





More Stories
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।