आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के सिद्धार्थ एनक्लेव में तहसील के पटवारी पर अपने निर्माणाधीन मकान के सामने रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण करने का गंभीर आरोप लगाया है इसके लिए स्थानीय लोगों
द्वारा जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को शिकायत की है इतना ही नहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि तहसील का पटवारी अपना मकान हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की बिनाअनुमति के बना रहा है जिसके चलते पटवारी सरकारी नियमों की भी धज्जियाँ उड़ा रहा है जिसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट में आनन फ़ानन में एचआरडी को टीम को जांच के आदेश दिए है।
मौके पर पहुंची एच आर डी ए की टीम ने फिलहाल मकान के निर्माण पर रोक लगा दी है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम के अधिकारियों का कहना है की जांच के बाद ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। दारअसल रूड़की
रामनगर स्थित सिद्धार्थ ऐंक्लेव निवासी संजय पुत्र मनभर सिंह, और गीता पत्नी बृजभूषण ने खरीदा हुआ है जिन्होंने मौक़े पर अधिक भूमि कब्ज़ाई है।इतना ही नहीं मंदिर की बेशकीम की भूमि अवैध रूप से दबाने की कोशिश कर रहे हैं जिनके खिलाफ प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिए।शिकायत करने वालों में रघुनाथ सिंह,सुधीर,सुशील, अरुण वर्मा, और भास्कर आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।





More Stories
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।