आरिफ नियाज़ी।
रूड़की में आज से दो दिन तक चलने वाले उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के ह प्रांतीय अधिवेशन को लेकर सभी कर्मचारियों में भारी उत्साह है।
यह अधिवेशन भव्य होगा जिसके लिए संघ ने पूरी तैयारी की है। जहाँ इस अधिवेशन में ऊर्जा निगम के कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे वहीं अधिवेशन के प्रमुख अतिथि भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा होंगे।
इसके लिए उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ (एटक ) ने सभी कर्मचारियों से सम्पर्क किया है इस प्रांतीय अधिवेशन में कर्मचारी संघ अपनी मांगो को भी प्रमुखता से उठायेगा इसके लिए संघ से जुड़े ज़िम्मेदार कर्मचारियों को ज़िम्मेदारी सोंपी गई है।
अधिवेशन का उदघाटन उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के मुख्य महामंत्री काo महेंद्र राय जबकि मुख्य अतिथि उपाकाली के प्रबंध निदेशक इंजीनियर अनिल कुमार उत्तराखंड जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक इंजीनियर संदीप सिंगल, पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी, उत्तराखंड एटक के अध्यक्ष काo एम एस त्यागी, ऑल
इण्डिया भेल ट्रेड यूनियन फेडरेशन एवं उप महासचिव काo ए के दास, उपाध्यक्ष काo समर भंडारी, एटक के प्रदेश महामंत्री का अशोक शर्मा, हरिद्वार जोन के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी, गढ़वाल जोन के मुख्य अभियंता बी. एम एस परमार, मुख्य अभियंता अमित कुमार, अधिशासी निदेशक आर जे मलिक, अधिशासी निदेशक (उज्ज्वल )आशीष जैन, जी एम पिटकुल अशोक कुमार जुयाल आदि को संघ द्वारा आमंत्रित किया गया है। इस बाबत प्रधान महामंत्री प्रदीप कुमार कंसल ने बताया की इस बार का तेरहवा प्रांतीय दिवार्षिक महाअधिवेशन भव्य और दिव्य होगा जो दो दिन तक चलेगा इस अधिवेशन के प्रमुख अतिथि के रूप में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा शामिल होंगे। इस महाधिवेशन में ऊर्जा निगम के कर्मचारी अपनी मांगो को प्रमुखता से रखेंगे।इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, सयोंजक महाधिवेशन सुरेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष महाधिवेशन भरत सिंह रावत, सदस्य नांनकचंद आदि ने बताया की कर्मचारी संघ ने कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी की है।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी