आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के ग्राम रायपुर और सिसोना में 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का समापन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विक्रांत चौधरी और हल्का सरदार प्रभारी ब्लॉक कमांडर केशव सिंह कटारिया के द्वारा संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग द्वारा सभी महिलाओं को सिलाई सिखाने का सामान और कच्ची सामग्री उपलबध कराई गई।

वहीं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विक्रांत चौधरी ने कहा की युवा कल्याण विभाग समयइसे भेज दे समय पर महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने और रोज़गार से जोड़ने के लिए सिलाई कढ़ाई सैंटर गांव गांव में दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है उन्होंने कहा की गांव गांव की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण युवा कल्याण विभाग द्वारा दिया जा रहा है।

अब महिलाएं भी सिलाई करके अपनी जीविका चला सकती हैं। इस दौरान हल्का सरदार प्रभारी ब्लॉक कमांडर केशव सिंह कटारिया ने कहा की महिलाओं में सिलाई कढ़ाई सीखने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला ।

अब यह महिलाये दूसरी महिलाओं को भी आसानी से सिलाई सिखा सकेंगी और अपना स्वयं का रोज़गार स्थापित कर सकेंगी।

इस अवसर पर गांव की बड़ी संख्या में महिलाये उपस्थित रहीं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।