आरिफ नियाज़ी।
रूड़की में 29 और 30 अक्टूबर को उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी ज़ोरो पर है इसके लिए उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ (एटक ) ने सभी कर्मचारियों से सम्पर्क किया है ।

इस प्रांतीय अधिवेशन में कर्मचारी संघ अपनी मांगो को भी प्रमुखता से उठायेगा इसके लिए संघ से जुड़े ज़िम्मेदार

कर्मचारियों को ज़िम्मेदारी सोंपी गई है।रूड़की बिजली घर नंबर 6 कॉलोनी स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में सुरेंद्र दत्त शर्मा ने बताया की

29 और 30 अक्टूबर में उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी को लेकर कुछ कर्मचारियों से विचार विमर्श किया गया है कि वह अपने सम्मेलन को भव्य

बनाने के लिए अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें। संगठन कर्मचारियों द्वारा अपनी सहमति जताई गई है।

इस दौरान सम्मेलन को सफल और भव्य बनाने के लिए काफी प्रयास किये जा रहे हैं।

बैठक में संजीव चौहान, अतुल गिरी, त्रिलोक उप्रेती, दीपक शांडिल्य, भरत सिंह रावत, संजय धीमान, अतुल गिरी, संजीव जैसवाल आदि उपस्थित रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।