आरिफ नियाज़ी।
रूड़की चर्च की भूमि पर अवैध कब्ज़े और चर्च की भूमि की खरीद फरोख्त को लेकर डायसिस ऑफ आगरा, चर्च ऑफ नॉर्थ इण्डिया बेहद सख्त हो गया है। इसके लिए डायसिस ऑफ आगरा, चर्च ऑफ नॉर्थ इण्डिया ने शेरकोठी और सिविल लाइन्स में जगह जगह चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए हैं।

जिसमें लिखा गया है की चर्च की भूमि पर अंधिकृत प्रवेश वर्जित है। इस संपत्ति को खुर्द बुर्द करने, खरीद फरोख्त और किराये पर देने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने की बात बोर्ड पर लिखी गई है। गौरतलब है की रूड़की शेरकोठी और सिविल लाइन्स में चर्च की अरबों की बेशकीमती भूमि और आवास मौजूद हैं जिनमें अधिकांश पर बाहरी लोगों के कब्ज़े हैं या फिर मिलीभगत करके चर्च की बेशकीमती भूमि को अपने नाम करा लिया है हालांकि यह मामला पिछले लम्बे समय से अदालतों में विचाराधीन है,

लेकिन अब ऐसे में डायसिस ऑफ आगरा, चर्च ऑफ नॉर्थ इण्डिया के चेतावनी बोर्ड लगाने से चर्च की भूमि पर काबिज़ लोगों की नींद उड़ा दी है कब्ज़ाधारी लोगों को डर है की अगर अदालत का कोई निर्णय चर्च के पक्ष में आता है तो वह बेघर हो जाएंगे। फिलहाल इस तरह के बोर्ड लगने से लोगों में काफी चर्चा है की अब क्या होगा।





More Stories
रुड़की शहर अब क्लीन सिटी,ग्रीन सिटी और एक मॉडल सिटी बनेगा, तहसील के सौंदर्य करण का कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।
रुड़की के जाने माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर चौधरी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड,डॉ सुधीर की बच्चों को जंक फ़ूड और मोबाइल से दूर रखने की अपील
महिला वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजपा नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कदम का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण– विनय रोहिल्ला