आरिफ नियाज़ी।
कलियर पुलिस ने अगवा किये गए तीन माह के बच्चे को सी सी टी वी कैमरों की मदद से मेरठ से सकुशल बरामद किया है।
सिविल लाइस कोतवाली पहुंचे एस एस पी पर्मेंद्र सिंह डोभाल ने बताया की अमरोहा निवासी जहीर अंसारी अपनी पत्नी शमा और तीन माह के बेटे अबुजर के साथ बुधवार को कलियर में जियारत करने आए ।
रात के समय वह साबरी गेस्ट हाउस के सामने एक दुकान में सो रहे थे।इसी दौरान शनिवार सुबह लगभग तीन बजे जब जहीर चाय लेने गया तभी दो महिलाओं ने बच्चा गायब कर दिया। बच्चे के अगवा होने की तत्काल जानकारी कलियर थाने को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जाँच शुरू की और पाया कि बच्चे को अगवा किया गया था।
कलियर पुलिस स्कार्पियो का पीछा करते हुए मेरठ के लक्खीपुरा पहुँची। स्थानीय पुलिस की मदद से, अपहरण करने वाले तीन आरोपी – सलमा, शहनाज पत्नी आस मोहम्मद लंगड़ा मेरठ को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में, आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बच्चे को कंकरखेड़ा के नगलातांशी में रहने वाले एक कारोबारी विशाल गुप्ता को पांच लाख रुपये में बेच दिया था।
कलियर पुलिस ने कंकरखेड़ा पुलिस की मदद से विशाल गुप्ता के घर से बच्चे अबुजर को सकुशल बरामद कर लिया और विशाल गुप्ता को भी हिरासत में ले लिया।
अपहरणकर्ताओं में आस मोहम्मद लंगड़ा,शहनाज़ पत्नी आस मोहम्मद, सलमा,पत्नी राजा, श्रीमती अंचन पत्नी महेंद्र तिवारी, नेहा शर्मा और विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। शहनाज और आशु ने यह रकम दो-दो लाख रुपये में बाँट ली थी। सलमा ने अपने हिस्से की रकम से स्कूटी खरीद ली थी, जबकि अन्य आरोपियों के कब्जे से रकम बरामद कर ली गई है।
विशाल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 12 साल से उसके यहाँ कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ था, इसलिए वह इस गिरोह के संपर्क में आया और उसने पांच लाख रुपये में बच्चा खरीदा। एस एस पी पर्मेंद्र सिंह डोभाल ने पुलिस टीम ने इनाम देने की घोषणा की है।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी