आरिफ नियाज़ी।
एक तरफ जहाँ राजकीय स्कूलों में पढ़ाने के लिए अध्यापकों की बेहद कमी है वहीं कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जहाँ सैटिंग गेटिंग के चलते शिक्षक अपनी मर्ज़ी से स्कूल में जमे हुए है लेकिन विभाग इस पर बेखबर बना हुआ है।
ताज़ा मामला ग्राम मोहितपुर के राजकीय विद्यालय का है जहाँ के हाई स्कूल में छात्रों की संख्या केवल पचास है जबकि शिक्षकों की संख्या सात है।इस मामले का खुलासा तहसील प्रशासन की टीम के निरिक्षण के दौरान हुआ है। हालांकि तहसील प्रशासन की टीम को स्कूल में बड़े पैमाने पर गंदगी भी मिली है जिससे अधिकारी बेहद नाराज़ दिखाई दिए।
दरअसल जिला अधिकारी के आदेश पर भगवानपुर तहसील प्रशासन की टीम द्वारा ग्राम मोहितपुर के राजकीय विद्यालय ,राशन डीलर तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का आज औचक निरीक्षण किया था जिससे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। हाई स्कूल, जूनियर हाई स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल का बारीकी से टीम ने निरीक्षण किया जिसमें हाई स्कूल में तहसील प्रशासन की टीम को सात शिक्षक उपस्थित मिले जबकि
स्कूल में छात्रों की संख्या कुल 50 थी जिसे देखकर तहसील प्रशासन की टीम भी हैरान रह गई अध्यापक अधिक और छात्रों की संख्या मात्र पचास जो हैरान करने वाली बात थी इतना ही नहीं स्कूल के प्रांगण में बड़े पैमाने पर गंदगी थी साफ सफाई के कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं थे। जिसमें चारों ओर घास खड़ी थी राजकीय जूनियर हाई स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल में अध्यापक गणों की संख्या तथा बच्चों की संख्या काफी संतोषजनक रही जूनियर हाई स्कूल के अंदर ही दो आंगनबाड़ी केंद्र है जिनके नंबर 3 ,और 4 है जो कि बंद थे तथा तीन बच्चे ही मात्र आंगनबाड़ी केंद्र के पास मिले।
निरीक्षण के दौरान दोनों आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए गए एवं ग्राम मोहितपुर में ही तीन आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 0 2। 0 1 05 जिसमें आंगनवाड़ी संख्या 2 में सहायिका प्रीति उपस्थित मिली शेष तीनों सेंटरों की आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपस्थित पाई गई।राशन डीलर मरगूब अली मौके पर अनुपस्थित पाया गया तथा राशन की दुकान भी 9:50 पर प्रातः बंद पाई गई जिससे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का सत्यापन नहीं हो सका इसी तरह ग्राम के पांचो आंगनबाड़ी केदो का भी सत्यापन बंद होने के कारण नहीं हो पाया।अब तहसील प्रशासन की टीम अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजेगी। वहीं नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता ने बताया की मोहितपुर गांव में निरिक्षण के दौरान बड़े पैमाने पर खामियां मिली हैं।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी