Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर के बहेड़की सैदाबाद, हरचंदपुर माजरा और सुनहटी आल्हपुर में लगा डॉ भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर, अधिकांश शिकायतों का हुआ मौक़े पर समाधान।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

भगवानपुर के तीन गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का आयोजन किया गया जिनमें बहेड़की सैदाबाद, हरचंदपुर माजरा और सुनहटी आल्हपुर शामिल हैं।

जिसमें पहुंचे दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ बी डी सी सदस्य अंकित त्यागी आदि ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं को काफी गंभीरता से सुना और अधिकांश शिकायतों का मौक़े पर ही निस्तारण कर दिया। गौरतलब है की राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल के पुत्र कनिष्क कर्णवाल ने शिमला के एक प्रसिद्ध कॉलेज से एल एल बी की पढ़ाई पूरी की है इसलिए उसका रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आज देशराज कर्ण वाल नैनीताल हाइकोर्ट पहुंचे हैं। उनके स्थान पर भाजपा के राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति और अनीस गौड़ ने तीनो शिवरों में प्रमुखता से शिरकत की।

आज के शिविर में अधिक शिकायते राशनकार्ड, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास से जुडी थी।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित निस्तारण करना तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।
बहेडकी सैदाबाद, माजरा, सुनहटी आल्हपुर में बीस से अधिक शिकायत प्राप्त हुई थी।

जिनमें अधिकांश शिकायतों का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा त्वरित रूप से किया गया। हालांकि शेष शिकायतें, जो जिला स्तरीय हैं, उन्हें निस्तारण हेतु जिलाधिकारी हरिद्वार व शासन को प्रेषित किया जाएगा।शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा की धामी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर जनता के द्वार पर जा रही है धामी जी ने इस प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए है जिसके चलते राज्य लगातार प्रगति कर रहा है वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार इन शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौक़े पर ही निराकरण करा रही है मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारीयों को ख़ास दिशा निर्देश दिए है गांव गांव में अधिकारी पहुँचकर जनता की समस्या को गंभीरता से ले रहे है राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल डॉ भीमराव अम्बेडकर बहुउद्देशिय शिविर में कड़ी मेहनत कर रहे है उनकी मेहनत से ही आज जनता को बड़ी राहत मिली है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369