Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर के तीन गांव में लगे डॉ अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर, उमड़ी फरियादियों की भीड़,बहुउद्देशीय शिविर में 17 समस्याओं का हुआ समाधान।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

भगवानपुर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का आयोजन भगवानपुर विधानसभा के तीन ग्रामों— बेहडकी सैदाबाद, मोलना और खजूरी गांव में किया गया। जिसमें पहुंचे दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने शिविर में पहुंचे लोगों को काफी राहत मिली। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित निस्तारण करना तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।

शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों का विवरण निम्नलिखित है:
बेहडकी सैदाबाद में 26 शिकायतें,मोलना गांव में 22 और खजूरी गांव में – 15 शिकायतें प्राप्त हुई
जिनमें 17 समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा त्वरित रूप से किया गया। हालांकि शेष शिकायतें, जो जिला स्तरीय हैं, उन्हें निस्तारण हेतु जिलाधिकारी हरिद्वार व शासन को प्रेषित किया जाएगा।

शिविर में रेखीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। साथ ही, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधिगण और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता ने शिविर को अत्यंत सफल बनाया।

यह शिविर बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के विचारों और संविधान में वर्णित सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को धरातल पर उतारने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369