आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा के संजीवनी हॉस्पिटल एंड मैडीकल रिसर्च इंस्टियुट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंची नगर पंचायत चेयरमैन किरण चौधरी और पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा की रक्तदान से बढकर कोई सेवा नहीं हो सकती अगर ज़रुरतमंद को समय पर रक्त मिल जाए तो उसे नई जिंदगी मिलती है रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता बल्कि उसका स्वास्थ्य को लाभ ही मिलता है।
उन्होंने कहा की समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान एक पुण्य का कार्य है।इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी ने संस्थान में मैडिकल की पढ़ाई के छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आपकी बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी होती है डॉक्टर तो मैडिसिन लिखते है और प्राथमिक उपचार देते है लेकिन बाकी आगे की ज़िम्मेदारी नर्सिंग स्टाफ की होती है।उन्होंने कहा की डॉक्टर को आज समाज में भगवान का दूसरा रूप माना जाता है इसका उद्देश्य यह है की डॉक्टर मरीज़ को नई जिंदगी देता है डॉक्टर्स को भी सेवा भाव से कार्य करना चाहिए
इस अवसर पर डॉ दिनेश त्रिपाठी ने कहा की पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह का इस संजीवनी संस्थान को बहुत बड़ा योगदान रहा है उन्होंने कोरोना काल में संस्थान की बड़ी सेवा की है।
डॉ त्रिपाठी ने कहा की रक्तदान से किसी को कोई कमज़ोरी नहीं आती ना किसी तरह का कोई नुकसान होता है। बल्कि रक्तदान से स्वास्थ्य और बेहतर बनता है। उन्होंने कहा की खून का रिश्ता बनाने के लिए भी सबसे आसान तरीका रक्तदान से है जो एक बहुत बड़ा कार्य है। इस मौक़े पर संजीवनी हॉस्पिटल के सी ई ओ डॉ राकेश कुमार त्रिपाठी, डॉ शिल्पी गोयल, डॉ निधि गौड़, पूर्व चेयरमैंन राजवीर सिंह,जनार्धन सिंह, दुष्यन्त शर्मा,डॉ विजय वर्मा, निधि गौर, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।