आरिफ नियाज़ी।
रुड़की उत्तराखण्ड किसान मोर्चा की महापंचायत में ज़िलें के क़ृषि और ए आर को किसानों के गुस्से का शिकार होना पड़ा हद तो तब हो गई जब उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय
सयोंजक द्वारा महापंचायत में जिला कृषि अधिकारी से किसानों विभाग द्वारा किसानों के लिए योजनाओं की जानकारी देने के लिए कहा तो जिला कृषि अधिकारी कोई
योजना नहीं बता पाए यहाँ तक की उनसे कुछ बोला तक नहीं गया यही हाल सहकारिता विभाग के ए आर को भी किसानों ने खूब खरी खोटी सुनाई। गौरतलब है की पिछले 45 दिनों से रूड़की तहसील में धरना देने के बाद उत्तराखंड किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने 46 वें दिन महापंचायत की थी जिसमें बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे।
इस महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान जुटे और मांगो को लेकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे प्रशासन,पुलिस,बिजली और गन्ना विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देने के साथ महापंचायत संपन्न हुई।
महापंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा भाजपा की प्रदेश एवं केंद्र सरकार ने आज तक किसानों के हित में कोई कार्य नहीं किया।
उन्होंने केवल किसानों का उत्पीड़न करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा जब तक गन्ना का बकाया भुगतान नहीं मिलता तब तक कर्ज का पैसा किसान नहीं देंगे,न ही बिजली बिल आदि का बकाया देंगे। कहा कि अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री किसानों का बकाया भुगतान नहीं दिलवा सकते तो अपने पद से इस्तीफा दे दे। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग जबरन स्मार्ट मीटर लगाना चाह रहा है लेकिन किसान किसी कीमत पर उसे लगने नहीं देंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि अगर विभाग पर स्मार्ट मीटर के अलावा कोई और मीटर नहीं है तो वह बाजार से खरीदकर मीटर लगा देंगे उसी के अनुसार बिल देंगे। उसके बाद विभाग ने कारवाई की तो किसान अपने खेतों में लगे बिजली के खंभों को उखाड़ कर फेंक देंगे।
धरने पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने किसानों को आश्वासन दिया की 5 दिन के अंदर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं चीनी मिल से आए अधिकारियों ने महापंचायत के बीच गन्ना विभाग के डीसीओ को पांच करोड़ रुपये का चैक सौंपा। मौके पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ विवेक कुमार, सीओ नरेंद्र पंत, सीओ लक्सर नताशा सिंह आदि अधिकारी मौके पर पहुचे। इस मौके पर सुरेंद्र नंबरदार, चौधरी राजेंद्र सिंह, आदित्य चौधरी, धर्मवीर प्रधान, राजपाल सिंह, आकिल हसन, महकार सिंह, मेनपाल सिंह, पवन त्यागी, तेजवीर सिंह, प्रवीण राणा, दुष्यंत चौधरी, सरदार जसवीर सिंह, संदीप चौधरी, बिजेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर यादव, अदनान नवाज खान, अक्षय चौधरी, मोहम्मद आजम, इलम सिंह, मनोहर, नरेश लोहान, भूपेश शर्मा, राव नवहार, मुनेश त्यागी, समीर आलम, सरदार सुखदेव सिंह, राजेश वर्मा, नरेश बालियान, राहुल सैनी, राजपाल, मनजीत, सागर सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी