Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की तहसील प्रशासन और शिक्षा विभाग की अरबी मदरसों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बड़े पैमाने पर मिली खामियां, सभी रिकॉड को लब्ज़े लेकर लौटे अधिकारी, जांच तेज़।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

उत्तराखण्ड सरकार जहाँ अरबी मदरसों की मान्यता को लेकर जल्द ही प्राधिकरण का गठन करने जा रही है तो वहीं रूड़की तहसील प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम की आज अरबी मदरसों पर ताबड़तोड़ छापमारी से मदरसा प्रबंधकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।

तहसील प्रशासन की इस बड़ी कार्यवाही में अरबी मदरसों में बड़े पैमाने पर खामियां मिली हैं भंगेड़ी गांव में स्थित एक स्कूल और अरबी मदरसा साथ साथ चल रहे थे जिसमें एम डी एम भी नियमित रूप से विभाग द्वारा भेजा जाता था लेकिन इस स्कूल में जो बच्चे अंकित थे उन्हीं बच्चों को अरबी मदरसे के रजिस्टर में भी दर्ज किया गया था फिलहाल तहसीलदार और उनकी टीम ने स्कूल के तमाम रिकॉर्ड को कब्ज़े में लेकर जांच तेज़ कर दीं है वहीं जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक सेठ रामचंद्र और शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा

अधिकारी अभिषेक शुक्ला की टीम ने रामपुर ग्रीन पार्क कालोनी में स्थित दो अरबी मदरसों में निरिक्षण किया तो यहाँ भी बड़े पैमाने पर अनियमिततायें सामने आई हैं जिसकी जांच की जा रही है फिलहाल प्रशासन और शिक्षा विभाग इन मदरसों की बारिकी से जांच करने में जुट गए है सबसे अधिक खामियां फैज़ ए आम अरबी मदरसे में सामने आई हैं जहाँ कोई भी मदरसे का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं पाया गया। तहसील प्रशासन और शिक्षा विभाग की इस कार्यवाही से मदरसा प्रबंधकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा हालांकि मखदूम बख्श अरबी मदरसे में पहुंची प्रशासन की टीम को सभी रिकॉड ठीक मिले और सभी कार्य संतोषजनक रहा। इस बाबत तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया की भगेडी गांव के एक स्कूल का उन्होंने निरिक्षण किया है जहाँ स्कूल और अरबी मदरसा एक साथ चल रहे थे सभी रिकॉड उन्होंने कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है जांच के बाद ही पता चल पायेगा की क्या क्या खामियाँ हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369