आरिफ नियाज़ी।
रूड़की और आसपास के क्षेत्रों में दीपावली के त्यौहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मिलावट खोरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है।
भगवानपुर के बालेकी युसूफपुर गांव में सुरक्षा विभाग की टीम को मिलावटी और घटिया पनीर बनाये जाने की सुचना प्राप्त हुई थी सुबह सवेरे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक मकान से डेढ़ कुंटल से अधिक घटिया और मिलावटी पनीर बरामद किया है। यह पनीर यूपी के सहारनपुर के अलग अलग क्षेत्रों से आता था जिसकी विभाग ने जांच तेज़ कर दी है और पनीर के सैम्पल को जांच के लिए लैब में भेजा गया है।विभाग की इस कार्यवाही से गांव में हड़कंप मच गया खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर को डंपिंग जोन में नष्ट कराया है।
गौरतलब है की अब से पहले भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खंजरपुर गांव में नकली पनीर का बड़ा ज़खीरा बरामद किया था इतना ही नहीं मौक़े से पनीर बनाने के यन्त्र, प्रतिबंधित औक्सी टोक्सीन के इंजेक्शन, और रिफाइंड आदि के टीन बरामद हुए थे। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रही है। इस बाबत जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमा नन्द जोशी ने बताया की भगवानपुर के बालेकी युसूफपुर गांव में लगभग डेढ़ कुंटल घटिया और मिलावटी पनीर बरामद हुआ है जिसके नमूने जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं फिलहाल पनीर को डंपिंग जोन में नष्ट किया गया है पूछताछ में पता चला है की इस पनीर को सहारनपुर के अलग अलग क्षेत्रों से लाकर रूड़की और भगवानपुर में सप्लाई किया जाता था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मौके पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूड़की योगेंद्र पांडेय, कैलाश टम्टा, एवं पवन कुमार आदि टीम में शामिल रहे।





More Stories
पंचायत राज दिवस पर किशनपुर जमालपुर में तीन दिन तक चलेंगे भव्य कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक होंगे मुख्यअतिथि।
प्रदेश की चार धाम यात्रा को लेकर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा बेहद सख्त,कर्मचारियों को दो टूक लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंगलौर नगर पालिका में 64 करोड़ का बजट पास, विकास के नए युग की शुरुआत, बुनियादी ढांचे और सफाई पर जोर।