Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के तांसीपुर गांव के पास तेज़ रफ्तार डम्पर और ईंट से भरे ट्रैकटर ट्रॉली की भीषण टक्कर, ट्रैकटर चालक राशिद उर्फ़ भूरे की मौक़े पर ही मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के तांसीपुर गांव के पास तेज़ रफ्तार डम्पर और ईंट से भरी ट्रैकटर ट्रॉली की टक्कर में ट्रैकटर चालक राशिद उर्फ़ भूरे की मौक़े पर ही मौत हो गई जिसके बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक राशिद टांडा भनेड़ा गांव का निवासी था जिसके परिवार में पांच छोटी लड़किया और एक लड़का है। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी की ट्रैकटर के परखचे उड़ गए। सुचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मृतक राशिद उर्फ़ भूरे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डम्पर को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। अब बच्चों की परवरिश का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।वहीं पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369