Jan Mudde

No.1 news portal of India

लाठरदेवा हुण गांव में पूर्व मंत्री स्वामी यतीशवरानंद और राकेश गिरी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हुआ फूल मालाओं और ढ़ोल नागाड़ों से ज़ोरदार स्वागत, ख़राब मौसम में भी हज़ारों की संख्या में उमड़ी भीड़।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा के लाठरदेवा हुण में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री स्वामी यतीशवरानद और राकेश गिरी का फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया गया।

इस मौक़े पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीशवरानन्द ने कहा की आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की धामी सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं। धामी सरकार ने जहाँ प्रदेश हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है तो वहीं किसानों और गांव के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।

स्वामी जी ने कहा की भाजपा संगठन में उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी गई है उसका निर्वाहन वह ईमानदारी और कड़ी मेहनत से करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र भागमल ने कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का अहसास कराया। जिसके चलते भीड़ से गदगद स्वामी यतिश्वरानन्द महाराज ने कहा की जितेंद्र भागमल ने कार्यक्रम में भीड़ जुटाकर झबरेड़ा विधानसभा में बदलाव की बयार तय कर दी है जो चूक पहले हुई थी वह 2027के विधानसभा चुनाव में नहीं होंगी आगामी विधानासभा चुनाव भाजपा बड़ी मज़बूती के साथ लड़ेगी।

इस मौक़े पर पार्टी के मंच पर मौजूद किसान नेता और कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे चौधरी कुलबीर सिंह ने कहा की जितेंद्र भागमल एक प्रतिभावान युवा है और पार्टी को मज़बूत करने पर ध्यान दे रहा है प्रतियाशी तय करना भाजपा हाईकमान का निर्णय होता है जो भी निर्णय रहेगा उसे सभी कार्यकर्ता मानेंगे। इतना ज़रूर है की अगर पार्टी ने जितेंद्र भागमल पर विश्वाश जताया तो सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर जितेंद्र भागमल को जिताने का काम करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा की आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी ताकत का अहसास कराया है मोदी जी ने इस देश के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडी यही कारण है की गांव में दूर दराज़ बैठा हर व्यक्ति अपने को बड़ा खुशहाल महसूस कर रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र भागमल ने कहा की उनका मकसद भाजपा को मज़बूत करना है अगर पार्टी ने मौका दिया तो वह तो पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। पार्टी जिसे भी मौका देगी वह उनके साथ रहेंगे। इस मौक़े पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा नेता राजपाल सिंह, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील राठी, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह,भाजपा अल्पसंख्ययक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, नारसन ब्लॉक के पूर्व प्रमुख श्री राठौर, पूर्व चेयरमैन अशोक चौधरी, प्रलाहद चौधरी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुबोध सैनी, अंकित पंवार भाजपा नेता हितेश शर्मा आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369