आरिफ नियाज़ी।
खानपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार तेजी के साथ में आगे बढ़ रही है खानपुर विधानसभा में जहां एक और सिडकुल का निर्माण कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर उप जिला अस्पताल का कार्य भी प्रगति पर है तो ऐसे में लगातार खानपुर विधायक उमेश कुमार गांव और कॉलोनी को नई सड़कों की सौगात देने का काम भी कर रहे हैं इसी कड़ी में खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा ढ़डेरा के देव एनक्लेव में दो बड़ी सड़कों का और भंगेड़ी में एक बड़ी सड़क का उद्घाटन किया गया है उद्घाटन के दौरान विधायक का स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ में फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।

खानपुर विधायक उमेश कुमार देव एनक्लेव में दो सड़क 40 लाख रुपए की भंगेड़ी को भी एक बड़ी सौगात दी गई है जिसकी लागत लगभग 25 लाख है खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा है कि जो काम पिछले 20 साल में नहीं हुआ और उनसे लोग परेशान थे उन्हें हमने 3 साल में करके दिखाया है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।