आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के साऊथ सिविल लाइन में एक मकान में सांप निकलने से हड़कंप मच गया सांप की दहशत इतनी थी की परिवार के लोग घर से बाहर भाग खड़े हुए सुचना मिलते ही साउंथ सिविल लाइन के भाजपा पार्षद डॉ नवनीत शर्मा भी मौक़े पर पहुँच गए जिन्होंने इसकी सुचना तुरंत ही वन विभाग की टीम को दी। मौक़े पर पहुंची वन विभाग की टीम को सांप का रेस्क्यू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
वन विभाग के अधिकारियो का कहना है की पकड़ा गया सांप घोड़ा पछाड़ धामन प्रजाति का है जो बेहद ख़तरनाक प्रजाति का है जिसके पकडे जाने पर परिवार और आसपास के लोगों ने काफी राहत की सांस ली है। वहीं इस बाबत पार्षद डॉ नवनीत शर्मा ने बताया की पहले भी इस क्षेत्र में कई बार खतरनाक प्रजाति के सांप निकल चुके है बरसात के समय में अधिक संख्या में सांप निकलते हैं।वन विभाग के रेसक्यू से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।