आरिफ नियाज़ी।
रूड़की आई आई टी स्थित आदर्श बाल निकेतन स्कूल में चल रही एयर बडीज़ इंटर स्कूल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में एबीएन स्कूल की टीम ने डी पी एस को हरा कर सेमी फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दूसरी ओर ABN B टीम ने भी सेमी फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। सेमी फाइनल में चार टीमें शामिल हुई है ABN A, ABN B,ARMY PUBLIC SCHOOL 1 और MONTFORT। आज सेमी फाइनल और कल फाइनल मैच खेला जायेगा। ABN टीम के दोनों कोच विवेक मांगलिक और अजय राठी के. प्रयासों और मेहनत की बदौलत एक बार फिर ए बी एन की टीम इतिहास रचने को तैयार है। दोनों कोच की मेहनत का ही नतीजा है की ए बी एन की दोनों टीम सेमीफइनल खेलने को तैयार हो दोनों ही कोच ने अपने अपने स्कूल और अपनी टीम का नाम रोशन करने के लिए दिन रात एक कर दिया। ख़ास बात यह है की अगर एबीएन की टीम ट्रॉफी अपने नाम करती है है तो यह बड़ी उपलब्धि होंगी। जिस तरह से अपनी टीम के लिए दोनों कोच मेहनत करते है उससे तो साफ है की इन खिलाड़ियों के लिए यह कोच भगवान से कम नहीं हैं।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी