आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के पाँवटी और मानकपुर आदमपुर गांव में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का शुभारम्भ किया।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना था तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई। इस दौरान सबसे बड़ी शिकायत पाँवटी गांव के राशन डीलर को लेकर आई जहाँ ग्रामीणों ने बताया की उन्हें राशन लेने के लिए दूसरे गांव मानकपुर आदमपुर जाना पड़ता है जिससे उनके समय के साथ साथ आर्थिक हानि भी होती है।जिसे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल
खाद्य पूर्ती अधिकारियो से वार्ता की जिसका समाधान का आश्वासन अधिकारियो द्वारा दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने नलकूप और घरेलु कनेक्शन खराब होने की एवंज़ में बिजली विभाग के लाइनमैंन और अन्य कर्मचारियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप भी लगाए जिसके लिए राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया की जल्द ही ऊर्जा निगम के अधिकारियो से मिलकर समाधान का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है ।
पाँवटी गांव के शिविर के दौरान कुल 41 समस्याएं प्राप्त हुईं। इनमें कई समस्या एक जैसी थी समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा।
इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर में पूर्व राज्यमंत्री डॉ. चौधरी रामपाल सिंह, भाजपा मण्डल महामंत्री चूड़ियाला अशोक आर्य, ग्राम प्रधान चौधरी कुलबीर सिंह, चौधरी श्यामपाल सिंह, ओमवीर सिंह, चौधरी राजपाल सिंह, चौधरी रामबीर सिंह, चौधरी गौतम सिंह, अतेंद्र सिंह, आवेश कुमार, सुरेन्द्र सिंहमौजूद रहे, और संबंधित विभागों के अधिकारीगण, मुख्य रूप से भगवानपुर खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गय, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण भी मौजूद रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।