Jan Mudde

No.1 news portal of India

आईआईटी रूड़की स्थित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में “थर्ड एयरबड्डीज़ इंटर बास्केटबॉल चैंपियनशिप” का भव्य रूप से हुआ शुभारम्भ।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

आईआईटी रूड़की स्थित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में “थर्ड एयरबड्डीज़ इंटर बास्केटबॉल चैंपियनशिप” का शुभारम्भ भव्य रूप से किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आईआईटी के चीफ स्पोर्ट्स एडवाइजर प्रोफेसर नागेंद्र कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।

उद्घाटन समारोह में प्रोफेसर नागेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे खेलों के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

चैंपियनशिप का पहला मैच APS 1 और DPS के बीच खेला गया, जिसमें APS 1 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए DPS को हराकर विजयी शुरुआत की। वहीं दूसरा मुकाबला ABN और GREENWAY 1 के बीच हुआ, जिसमें ABN ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए GREENWAY 1 को पराजित कर अपना वर्चस्व स्थापित किया।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में खेल भावना का विकास हो रहा है और क्षेत्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच मिल रहा है।गौरतलब है की आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल छात्र छात्राओं को खेलों में भविष्य बनाने के लिए भी प्रेरित कर रहा है इस खेल के कोच विवेक मांगलिक की कड़ी मेहनत और उनके प्रयासो से स्कूल ने काफी उपलब्धि हासिल की है पिछले समय में भी स्कूल के छात्रों ने प्रतियोगिताओं में कई मैडल जीतकर स्कूल और अपने शहर का नाम रोशन किया है। स्कूल का प
पूरे मैनेजमेंट का पढ़ाई के साथ साथ खेलों पर भी अधिक ध्यान रहता है। इस अवसर पर आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369