Jan Mudde

No.1 news portal of India

गांधी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती आज पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है ।

वहीं इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की द्वारा गांधी जयंती पर एक श्रद्धांजलि सभा गांधी वाटिका में आयोजित की गई जहाँ सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दीं गई।

इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा की भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महानायक महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे जिन्होंने अहिंसा का मार्ग अपनाया। उन्होंने कहा की गांधी जयंती सत्य अहिंसा और नैतिकता का प्रतीक है जबकि आज विजय दशमी भी है जो बुराई पर जीत का स्मरण कराती है।

उन्होंने कहा की आज महात्मा गांधी का नाम देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शान्ति,अहिंसा और नैतिकता का प्रतीक माना जाता है।उन्होंने कहा की महात्मा गांधी ने अपना जीवन हमेशा साधारण वस्त्र, सरल जीवन शैली और उच्च आदर्शो के लिए समर्पित कर दिया। उनका सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन भारत की आज़ादी के लिए मील का पत्थर साबित हुए। वहीं इस मौक़े पर हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन हाज़ी राव शेर मोहम्मद ने कहा की आज देश ही नहीं पूरी दुनिया में गांधी जी को याद किया जा रहा है गांधी जी ने बिना हिंसा और हथियार के ब्रिटिश साम्राज्य की ताकत को हिला कर रख दिया था और साबित कर दिया था की अहिंसा ही सबसे बड़ी ताकत है।

इस मौक़े पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलीम खान ने कहा की गांधी जी का योगदान केवल भारत की स्वतन्त्रता तक ही सिमित नहीं रहा बल्कि अमेरिका में मार्टिन लूथर किंग जूनियर और अफ्रीका में नेलसन मंडेला ने भी गांधी जी के विचारों को अपने संघर्ष में अपनाया। शिक्षा के क्षेत्र में भी गांधी जी अहम योगदान रहा जबकि देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने अपना पूरा जीवन सादगी से गुज़ारा जिससे सभी को संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विकास त्यागी ने कहा की गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के बताये रास्ते पर चलना चाहिए जिन्होंने इस देश के विकास को नए आयाम दिए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मीर हसन, शमशाद चेयरमैन, राजकुमार सैनी, राजा त्यागी, मोहम्मद इरशाद, सुधीर चौधरी, भूषण त्यागी, लवी त्यागी, नीरज सैनी, पूर्व पार्षद संजय उर्फ़ गुड्डू, राकेश गौड़, मक़सूद अली, श्रवण गोस्वामी, हर्मिंदर सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369