आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर क्षेत्र की खानपुर वन रेंज में एक सप्ताह के भीतर दो हाथियों की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
वन अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए खानपुर रेंज का पूरा स्टाफ सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में पास के एक कृषि फार्म से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे वन विभाग के अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं।हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्ति आसपास के ही गांवों के निवासी हैं। वन विभाग द्वारा इनसे बंद कमरे में गहन पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में खानपुर वन रेंज में दो हाथियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, जिससे पूरे विभाग में चिंता की लहर दौड़ गई है।दोनों हाथियों के शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है और रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा और भी स्पष्ट हो गई है। इसी के आधार पर शक के दायरे में आए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।वन विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही हाथियों की मौत का राज सामने आ सकता है।
इस संबंध में खानपुर रेंजर मोहन रावत ने जानकारी दी कि हाथियों की मौत के मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जांच जारी है और हमें विश्वास है कि जल्दी ही हाथियों की मौत के पीछे की सच्चाई सामने आएगी।”





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।