आरिफ़ नियाज़ी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को भाजपा पूरे देश में सेवा पख्वाड़े के रूप में मना रही है ।
इस सेवा पखवाडे के चलते इस कार्यक्रम को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन के आदेश अनुसार भाजपा कार्यकर्ता युसूफ मलिक द्वारा चिकित्सा कैंप आयोजित कराया गया था जिसका शुभारम्भ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अनीस गौड़ द्वारा किया गया।
शिविर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफ़ज़ाल अली,राव जमीर, अजय प्रधान, इंजीनियर अनीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रुड़की उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग रुड़की एवं सहभागिता आस्था सेवा संस्थान के द्वारा स्वास्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत इस्लाम नगर यह निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया था। जिसमें शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा सैंकड़ो मरीजों की स्वास्थ्य की जांच की गई जिसमें 366शुगर की जांच 365बीपी की जांच और 70 लोगों को उच्च सेंट्रल रेफर किया गया जिसमें शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर जमाल नासिर, अर्बन सिटी ऑफिसर रामकेश गुप्ता प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विपिन सुंदरियाल पब्लिक हेल्थ मैनेजर ,सौरभ गुसाईं ,अखिलेश नवीन सेमवाल लैब टेक्नीशियन गुलजार , एनम सोनिया मोनिका निशा सूक्षम, एवं समस्त आशाओं ने कैंप को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।