आरिफ नियाज़ी।
मगलौर की नारसन चौकी पुलिस ने स्मार्ट मीटर मे छेड़छाड़ करने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनमें ऊर्जा निगम का एस एस ओ टी जी 2 मोहम्मद अकरम भी शामिल है।
पुलिस ने तत्काल ही इसकी सुचना ऊर्जा निगम के अधिकारीयों को दीं जिससे विभाग मे हड़कंप मच गया। आनन फानन मे ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंतताओं की पूरी टीम मौक़े पर पहुंची और जांच मे जुट गई।देर शाम तक जांच के लिए अधिशासी अभियंता मीटर, एस डी ओ मीटर के अलावा अन्य कर्मचारियों को भी सब स्टेशन नारसन बुलाया गया था जहाँ मीटर की गंभीरता से जांच की गई।
फिलहाल ऊर्जा निगम के बड़े अधिकारियो ने शक के आधार पर संविदा पर तैनात एस एस ओ अकरम की सेवाएं समाप्त करते हुए पुलिस को तहरीर दीं है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी मे जुटी है।
दरअसल ऊर्जा निगम के नारसन बिजली घर के अवर अभियंता अभिषेक ने पुलिस को दी गई तहरीर मे बताया है की सब स्टेशन नारसन बिजली घर पर पुलिस के द्वारा पकडे गए संदिग्ध लोगों ने स्वीकार किया है की उन्होंने एक स्टील फैक्ट्री मे लगे मीटर से भी छेड़छाड़ की है। जिसमें कर्मचारी अकरम अली की संलिप्तता सामने आई है जिसकी जांच करने पर विधुत उपकरण मे छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जिसके चलते अकरम अली समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
वहीं ऊर्जा निगम की टीम भी इस मामले की गंभीरता से जांच करने मे जुटी है। बड़ा सवाल यह है की स्टील फैक्ट्री में मीटर से छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर आख़िरकार ऊर्जा निगम के अन्य अधिकारियो को बचाने की कोशिश में आख़िरकार कौन लोग है। यह भी जल्द खुलासा हो सकता है। हालांकि ऊर्जा निगम अधिकारियो का मानना है की इस मामले की बारिकी से जांच की जायेगी जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल इस मामले ने ऊर्जा निगम के अधिकारियो की नींद उड़ा दी है। इस मौक़े पर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता गुलशन बुलानी, अधिशासी अभियंता टेस्ट रवि कुमार, सहायक अभियंता टेस्ट रजनीश सैनी, मंगलौर उपखंड अधिकारी अनुभव सैनी, अवर अभियंता आदेश टंडन, अवर अभियंता सुधीर, आदि बड़ी संख्या मे ऊर्जा निगम के अधिकारी मौजूद रहे।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी