Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर तहसील प्रशासन ने ग्राम समाज की भूमि कराई कब्ज़ा मुक्त,प्रेम राजपुर गांव में सिकंदर सैनी कर रहा था दीवार का निर्माण।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर तहसील प्रशासन द्वारा लगातार ग्राम समाज की भूमि पर कब्ज़े हटाये जा रहे है आज ग्राम प्रेम राजपुर में सिकंदर सैनी के द्वारा ग्राम समाज सरकारी भूमि में अवैध रूप से दीवार का निर्माण किया जा रहा था तथा अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के द्वारा सरकारी संपत्ति पर ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को रखने का प्रयास किया जा रहा था जिस कारण से दोनों में टकराव की स्थिति बनी हुई थी। गांव में बढ़ते तनाव की शिकायत की सुचना जैसे ही तहसील प्रशासन तक पहुंची जिसके बाद तहसीलदार राजस्व निरीक्षक संजय कुमार नायb तहसीलदार दया राम, अनिल गुप्ता क्षेत्रीय पटवारी ममता निराला आदि पुलिस बल के साथ मौक़े पर पहुंचे जहा ग्रामीणों की सहमति एवं उनकी सूझबूझ के आधार पर मौक़े पर टकराव को समाप्त किया गया तथा तत्काल ही दीवार को ध्वस्त कर दिया गया जो अवैध रूप से बनाई जा रही थी जिसका निर्माण आज ही शुरू हुआ था। तहसील प्रशासन और पुलिस की कार्यवाही से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369