आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड सरकार चली गरीब के द्वार का सलोगन लेकर आज राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने डॉ भीमराव समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का खालसा मोहल्ले की बाल्मीकि बस्ती से शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सपना है की सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले इस लिए गांव गांव मे
बहुउद्देशीय शिविर लगाए जा रहे है, इन शिवरों मे लोग अपनी समस्या लेकर, पहुँच रहे है शिविर मे लोगों की समस्याएं हल करने के लिए अधिकारी भी पहुँच रहे है। उन्होंने कहा की जो भी समस्याएं शिविर मे पहुंचेंगी उन्हें अधिकारी भी गंभीरता से लेंगे कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस दौरान राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल काफी भावूक भी दिखाई दिए। मोहल्ला खालसा बाल्मीकि बस्ती मे मोहल्ले को नगर निगम मे शामिल करने,बरसात के पानी की निकासी, बच्चों के लिए शमशान घाट,सी एच सी केंद्र सलमान नहीं खोलता है, मंदिर के पास अवैध अतिक्रमण, बिजली का बिल अधिक होने की जहाँ काफी शिकायतें आई वहीं नज़रपूरा के लोगों ने खेल के स्टेडियम, वृद्ध पेंशन, राशनकार्ड और जलनिकासी के संबंध मे काफ़ी समस्याएं रखी जिन्हे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सभी लोगो को समाधान का जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री बैजन्ति माला बलराज चौहान, सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन विनोद कुमार,शुभम,महेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, लालू सिंह, तारा सिंह, अतर सिंह, भोपाल सिंह, माघ प्रधान, सुक्कड़ सिंह रामकुमार, बलराज चौहान, शुभम, अमरीश सैनी, रामपाल सिंह, लक्की सिंह, दीपक और कादिर कर्मचारी आंगनबाड़ी वर्कर रामवती, सुषमा,सुमन , विनय सैनी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।