Jan Mudde

No.1 news portal of India

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास से डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण शिविर का किया शुभारंभ,दो रथो को हरी झंडी देकर किया रवाना।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण शिविर का शुभारंभ किया। यह शिविर 225 दिनों तक चलेगे और इनका उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

शिविर के माध्यम से गांव-गांव में रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। शिविर में जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, जिससे लोगों को अपने कामों के लिए भटकना न पड़े।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह शिविर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार करने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने सैंकड़ो भाजपा नेताओं की मौजूदगी मे दो रथ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो गांव-गांव जाकर समाज कल्याण और सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि सभी लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिले और वे इनका लाभ उठा सकें।यह शिविर हरिद्वार जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किये जाएंगे झबरेड़ा, जवालापुर और भगवानपुर लगने वाले इन शिविर का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की भी जमकर तारीफ़ करते हुए इस अभियान के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों और डॉ भीमराव अम्बेडकर और पंडित दीनदयाल के सपनो को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरा कर रहे है प्रदेश सरकार हर गरीब तक योजनाओं का लाभ देना चाहती है जिसके चलते अब वह प्रवास पर रहकर इन शिविर का आयोजन कराएंगे. इस अवसर पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, बैजन्ति माला, प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी कविन्द्र सिंह, देवेंद्र चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़,रविदासाचार्य स्वामी संदीप खत्री, अरविन्द गौतम, ब्लॉक प्रमुख मनीष चौधरी, बालम सिंह नेगी, भाजपा नेता अनीस अहमद गौड़, अफ़ज़ाल अली, बबलू प्रधान, युसूफ मलिक, नौशाद, सतीश कुमार, राजवीर सिंह, शहज़ाद प्रधान, शमशेर प्रधान, मंसूर, सदाकत प्रधान, आवेश चौहान, भूपेंद्र सैनी, अनिल चौधरी, विराट गोयल,संदीप रघुवंशी, और मुकुल आदि बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369