आरिफ नियाज़ी।
रूड़की खंड विकास कार्यालय में कल होने वाली बीडीसी बैठक को लेकर रूड़की ब्लॉक में तैयारियां ज़ोरो पर हैं ब्लॉक परिसर के आसपास साफ सफाई के जहाँ बहुत बेहतर इंतज़ाम किये गए हैं तो वहीं मीटिंग हॉल को भी पूरी तरह से हाईटैक और बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। मीटिंग हॉल में जहाँ इस बार अलग ही नज़ारा देखने को मिलेगा वहीं हॉल में प्रोजेक्टर लगने और नई चेयर ने हॉल की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा दिए हैं। ब्लॉक के मीटिंग हॉल में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका ख़ास ध्यान रखा गया है मीटिंग के दौरान अक्सर साउंड सर्विस में शिकायत मिलने पर आहूजा कम्पनी का हॉल में साउंड लगाया गया है। कल यानी शनिवार को होने वाली बी डी सी बैठक में जहाँ ज़िलें के कई बड़े अधिकारी पहुंचेंगे वहीं सभी विभागो के अधिकारियों को इस बैठक के लिए निमंत्रण दिया गया है माना यह जा रहा है की इस बी डी सी बैठक में बी डी सी सदस्य और ग्राम प्रधान अपनी अपनी समस्याये प्रमुखता से अधिकारियों के सामने प् रखेगे। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राव लुबना करेंगी। गांव गांव में विकास को गति देने के लिए बुलाई गई बैठक में इस बार बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुँचने की संभावना है। इस बाबत रूड़की कार्यालय में कार्यरत मुकेश सैनी ने बताया की बी डी सी बैठक को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है मीटिंग हॉल को बेहतर बनाने की कोशिश की है सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों को सुचना दे दीं गई है।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी