Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के सरकडी ताहरपुर गांव में पहुंची अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरज़ाना का हुआ फूल मालाओं और ढोल नगाड़ो से ज़ोरदार स्वागत, गरीबों को राशन किट और बच्चों को स्टेशनरी की वितरित

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रूड़की के सरकडी ताहरपुर गांव में पहुंची अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरज़ाना औरअल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रईस मलिक का भाजपा नेता दानिश गौड़ के आवास पर ढ़ोल नगाड़ो और फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया गया।

इस मौक़े पर अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरज़ाना ने कहा की प्रदेश की धामी सरकार सभी धर्मों के लोगो का विकास कर रही है भीड़ से गदगद

फरज़ाना ने कहा की यूसीसी कानून बनाकर धामी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं का दिल जीत लिया है सभी महिलाएं आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बेहद आभारी है मुख्यमंत्री ने महिलाओं को बड़े पैमाने पर सम्मान देने का काम किया है जिसकी वह असल हकदार थी। महिलाओं की भारी भीड़ में उन्होंने पुष्कर सिंह धामी ज़िंदाबाद और नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए कहा की आज धामी सरकार ने मुस्लिम समाज को आगे बढ़ाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई हैं जिनका उन्हें लाभ भी मिल भी रहा है। अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा की आज महिलाओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है उनके साथ पुष्कर सिंह धामी जैसे भाई का साथ है अल्पसंख्ययक आयोग में उपाध्यक्ष बनाकर मुस्लिम समाज की एक मुस्लिम महिला को जो सम्मान धामी सरकार ने दिया है वह उसे कभी भुला नहीं पाएगी। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक दानिश गौड़ की सराहना करते हुए कहा की जिस तरह से दानिश गौड़ अपने ट्रस्ट अनाया वेलफेयर द्वारा गरीबो और मज़लूमो की सेवा कर रहे है वह काबिले तारीफ है।

कार्यक्रम में देहरादून से पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रईस मलिक ने कहा की भाजपा सरकार से किसी मुस्लिम को डरने और ख़ौफ़ज़दा होने की आवश्यकता नहीं है प्रदेश की धामी सरकार ने अल्पसंख्यकों ख़ास तौर से मुस्लिम समाज के लिए बड़े अहम निर्णय लिए है सरकार की बेशुमार योजनाए है जिनका लाभ आज मुस्लिम समाज को मिल रहा है।

 

इस मौक़े पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा की कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम समाज को भाजपा से डराने का काम किया लेकिन जब वह भाजपा की बैठकों में जाते है तो वहां जो सदभाव और भाईचारा देखने को मिलता है वह किसी दूसरी पार्टी में नहीं है। इस मौक़े पर सैंकड़ो स्कूली बच्चों को पानी की बोतल और पेन्सिल बॉक्स आदि वितरित किये गए तो वहीं बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं को राशन किट वितरित की गई। इस मौक़े पर कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेत्री बैजन्तिमाला ने किया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफ़ज़ाल अली, भाजपा नेता अनीस अहमद गौड़, अफ़जाल अली, अल्पसंख्यक आयोग के सचिव जे एस रावत, शमा प्रवीन,नायब तहसीलदार युसूफ अली आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369