आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखण्ड के काशीपुर में आई लव मोहम्मद पर निकाले गए जुलूस के बाद हुए विवाद पर अमीर ए शरीयत और पूर्व हज कमेटी चेयरमैन उत्तराखंड मौलाना जाहिद रजा रिजवी के नेतृत्व में उलेमाओं का एक प्रतिनिधि मण्डल क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक से मिला जिसके चलते एस पी सिटी को एक ज्ञापन भी दिया गया जिसमें यह मांग की गई है की दोषी आरोपियों पर सख्त सजा का प्रावधान किया जाए लेकिन किसी निर्दोष को हरगिज़ न सताया जाए और बुलडोजर की कार्यवाही को फौरी तौर पर बंद किया जाए। और शहर में दहशत और खौफ को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए जिससे पुनः शहर में अमन कायम हो सके।

गौरतलब है कि काशीपुर और मोहल्ला अल्ली खा के हालात को लेकर उत्तराखंड हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन मौलाना जाहिद रजा रिजवी ने काशीपुर के इमामों के साथ काशीपुर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह से मुलाकात कर चुके हैं जहां उन्होंने आई लव मोहम्मद के नाम पर शहर का माहौल बिगाड़ने वालों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सख्त सजा की मांग की तो वही उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा कुछ निर्दोष लोगों को भी परेशान किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में खौफ और दहशत व्याप्त है इस पर रोक लगाते हुए नगर क्षेत्र का माहौल पुनः साजगार बनाने का प्रयास किया जाए। इस प्रतिनिधि मण्डल में मिलने वालों में शहर इमाम काशीपुर, मुफ़्ती मुनाज़िर हुसैन, मशहूर इस्लामी स्कॉलर मुफ़्ती क़ासिम अशरफ़ी, प्रसिद्ध मुक़र्रिर मौलाना हाश्मी नूरी, अल्पसंख्यक कल्याण समिति के चेयरमैन अय्यूब ख़ान, परिवर्तन संस्था के अध्यक्ष सिप्ते नबी, हाजी फ़रमान के अलावा नगर के अन्य सामाजिक तथा बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे।
एस.पी. सिटी ने गंभीरता से समस्याएँ सुनीं और पूरा आश्वासन दिया कि किसी निर्दोष के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। आतंक और भय का माहौल समाप्त होगा तथा शीघ्र ही अमन और शांति पूर्व की तरह कायम रहेगी।





More Stories
भगवानपुर पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 12 चोरी की बाईक बरामद।
शेरपुर में किसान वैज्ञानिक चौपाल में किसानों को सिखाए गए खेती के गुर, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी पहुंचे।
एस.आई.आर को लेकर रसूलपुर गांव में ग्रामीणों को राज्य मंत्री ने किया जागरूक, सुनी समस्याएं।