आरिफ नियाज़ी।
देश के प्रधानमंत्री के जन्म दिन को पूरे देश में सेवा पख़वाड़े के रूप में मनाया जा रहा है जिसके चलते हरिद्वार ज़िलें के सभी स्वास्थ्य केन्द्रो पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे है जिसका लाभ जनता को भरपूर मिल रहा है।
इसी उपलक्ष में आज इमली खेड़ा 0
पी एच सी केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मरीज़ पहुंचे जिनकी शिविर में जांच भी हुई। इस शिविर में जहाँ सभी तरह की जांच निशुल्क थी वहीं कैम्प में टीबी रोगियों के लिए अलग से टीबी रोग चिकित्सक जांच करने में लगे हुए थे। इस मौक़े पर ऐक्सरे की जांच सुविधा भी थी। स्वास्थ्य शिविर में आशाओं के साथ साथ महिला मरीज़ों की संख्या काफी अधिक रही। इस मौक़े पर नगर पंचायत इमली खेड़ा के नगर पंचायत चेयरमैन
मनोज सैनी ने कहा की इमली खेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर साबित हुई है आज के स्वास्थ्य शिविर से मरीज़ों को काफी लाभ मिलेगा इस तरह के शिविर समय समय लगते रहने चाहिए ताकि ग्रामीणों को इसके माध्यम से बेहतर उपचार मिल सके। इस मौक़े पर पहुंचे हरिद्वार ज़िलें के सी एम ओ
आर के सिंह ने कहा की उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाएं घर घर तक पहुंचा रही है सेवा पख़वाड़े के रूप में दूरदराज़ के मरीज़ों को स्वास्थ्य शिविर में उपचार मिल रहा है इमली खेड़ा सी एच सी सैंटर पहले से बेहतर साबित हुआ है यहाँ पर बेहतर स्टाफ तैनात किया गया है।
गौरतलब है की सीएमओ आरके सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और भी बेहतर हो रही हैं। उनके प्रयासों से स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।हरिद्वार जिले में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां मरीजों को निशुल्क जांच और उपचार की सुविधा दी जा रही है। स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं जैसे एक्सरे और खून की जांच भी की जा रही है।: स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जा रही है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है, जिससे उनकी सेहत में सुधार भी हो रहा है।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच मिल रही है स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण और संसाधन प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उनकी क्षमता में वृद्धि हो रही है । इस अवसर पर पी एच सी के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर राव अकरम, डॉ राजेश पांडेय, ए सी एम ओ डॉ रमेश कुंवर, ऑर्थो पैडिक सर्जन डॉ राज कुंवर, डॉ सर्वयांश सैनी, डॉ बृजेश डॉ राजेश रंजन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी संगठन की मज़बूती के लिए जिले वार की समीक्षा।